14 वर्ष बाद भी नही बनी सेवा नियमावली, स्पीड पोस्ट से भेजा गया पत्र

जौनपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर आज दिनांक 1 फरवरी 2023 को  प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,  मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन, अपर मुख्य सचिव पंचायती राज,  निदेशक पंचायती राज उत्तर प्रदेश को सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति के 14 वर्ष के बाद भी सेवा नियमावली न बनने एवं पदोन्नति का अवसर न मिलने के कारण सेवा नियमावली एवं पदोन्नति किए जाने हेतु पत्र लिखा है। पत्र लिखकर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा गया।

 इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी जिला मंत्री शिवकुमार यादव,जिला कोषाध्यक्ष हीरालाल भारती, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह,जिला उपमंत्री समरनाथ यादव, जिला संगठन मंत्री संतोष कुमार राय,जिला संगठन मंत्री रामआसरे मिश्रा, जिला प्रचार मंत्री कुलदीप कुमार ,जिला संप्रेक्षक सुनील राव,राधेश्याम आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

        

Related

जौनपुर 305555385026296166

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item