दुष्कर्म के आरोपी को 7 वर्ष की कैद व अर्थदण्ड

 

जौनपुर। अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो काशी प्रसाद सिंह यादव की अदालत ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व बलात्कार करने के आरोपी युवक को 7 वर्ष के कारावास व 15000 अर्थदंड से दंडित किया। अभियोजन कथानक के अनुसार मीरगंज थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने मुकदमा पंजीकृत करवाया कि उसकी पुत्री 16 वर्ष की है जो कक्षा नौ में पढ़ती है। 7 मई 2017 की रात उसकी पुत्री उसके साथ सोयी थी जो रात 1 बजे तक उसके साथ थी लेकिन जब भोर में उसकी नींद टूटी तो वह बिस्तर पर नहीं थी। काफी तलाश की गई लेकिन पता नहीं चला। परिजनों के अनुसार रोहित सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी किशुंदासपुर थाना मीरगंज नामक युवक उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने विवेचना कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। बरामद होने पर पीड़िता किशोरी ने बयान दिया कि आरोपी उसे बनारस भगा ले गया था और होटल में उसे उसके साथ दुष्कर्म करता था। विशेष लोक अभियोजक राजेश उपाध्याय व कमलेश राय द्वारा परीक्षित कराए गए गवाहों के बयान एवं पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के परिशीलन के पश्चात अदालत ने आरोपी रोहित सिंह को किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दोष सिद्ध पाते हुए 7 वर्ष के कारावास व 15000 अर्थदंड से दंडित किया।

Related

डाक्टर 8393772974699563881

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item