यमुना प्रसाद गुप्त क्षेत्र के मदनमोहन मालवीय थे: सालिक राम

विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता राजीव गुप्त ने कहा कि उन दिनों एक विद्यालय की स्थापना करना बहुत दुरुह कार्य रहा होगा पर प्रतिकूल समय में भी विद्यालय की स्थापना कर संस्थापक ने निश्चचय ही बहुत प्रशंसनीय कार्य किया है| भाजपा मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने कहा कि संस्थापक की सोच को विस्तार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राजबहादुर चौरसिया ने कहा कि विद्यालय के संस्थापक यमुना प्रसाद गुप्त बिना किसी स्वार्थ के विद्यालय की स्थापना की| सपा के वरिष्ठ नेता उमाशंकर चौरसिया ने कहा कि ऐसे कम लोग होते है जिनको लोग याद करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमाशंकर शुक्ला व संचालन सीता राम पटेल व संदीप शर्मा ने किया| कार्यक्रम की शुरुआत संयोजक बृजेश कुमार गुप्त ने प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विद्यालय परिसर में स्थित संस्थापक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की|संयोजक वरिष्ठ पत्रकार बृजेश कुमार गुप्त व सह संयोजक पत्रकार शुभम कुमार गुप्त ने आभार व्यक्त किया| दयाराम सरोज व चंचल कुमार गुप्त ने धन्यवाद ज्ञापित किया|इस मौके पर हदय नारायण गुप्त,धर्मराज पटेल,किसान नेता राजनाथ यादव, बाबूराम पटेल, सुरेन्द्र यादव, प्रधानपति छोटे लाल बिंद ,राकेश कुमार गुप्त ,राहुल जी गुप्त,सूरज विश्वकर्मा, त्रिपुरारी शंकर पटेल, नवल किशोर गुप्त, विक्की मोदनवाल,आर के शर्मा, आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।