पुरानी पेंशन बहाली के लिए संयुक्त मोर्चा ने ली अंगड़ाई, नगर की सड़कों पर किया शंखनाद

 *पुरानी पेंशन बहाली शंखनाद में उमड़ा जनसैलाब*


पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने किया पेंशन का शंखनाद* |

▪️ जौनपुर सिराज-ए-हिंद की धरा से पुरानी पेंशन बहाली के शंखनाद रैली में उमड़ा जन सैलाब |

▪️ नवीन पेंशन स्कीम के विरोध में संयुक्त मोर्चा ने निकाली विशाल मोटरसाइकिल रैली |

 जौनपुर । पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के आवाहन पर जौनपुर के शिक्षकों कर्मचारियों व अधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए शंखनाद, मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया।


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर होते ही बीआरपी मैदान में शिक्षक कर्मचारियों का हुजूम आने लगा, दो बजते बजते पूरा बीआरपी मैदान शिक्षक कर्मचारियों के सैलाब से भर गया। जैसे ही शिक्षक कर्मचारी सड़क पर निकले पूरा शहर पुरानी पेंशन बहाली के नारों से गुंजायमान हो गया। इतनी भारी संख्या में चल रहे जलूस  की चर्चा पूरे शहर में हो रही थी। पुरानी पेंशन बहाली के नारों पोस्टरों, होर्डिंग से पूरा सड़क पट गया।


मोर्चा के जिला संयोजक अमित सिंह  ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा लगातार विभिन्न जनपदों में रैली निकालकर, जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से  माननीय प्रधानमंत्री व माननीय मुख्यमंत्री  को पुरानी पेंशन बहाली हेतु ज्ञापन देगा | मोर्चा के जिला संयोजक संजय चौधरी ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करें नहीं तो सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे। मोर्चा के जिला संयोजक मनीष सिंह सोमवंशी ने सरकार को आगाह किया कि पुरानी पेंशन बहाल करें, अन्यथा शिक्षकों कर्मचारियों को सड़क पर उतरना पड़ेगा | मोर्चा के जिला संयोजक तेरस यादव ने माननीय प्रधानमंत्री जी से देश के 70 लाख एनपीएस कर्मचारियों के साथ न्याय करने की अपील की |मोर्चा के संयोजक अजय सिंह व सुशील उपाध्याय ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से पुरानी पेंशन को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री  मनमोहन सिंह को लिखे पत्र की याद दिलाई और पुरानी पेंशन बहाल करने को कहा |

        पुरानी पेंशन बहाली शंखनाद रैली बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान से जिलाधिकारी कार्यालय तक हजारों कर्मचारियों की उपस्थिति में पुरानी पेंशन जिंदाबाद के नारों के साथ आगे बढ़ी | पुरानी पेंशन  बहाली संयुक्त मोर्चा, जनपद जौनपुर के संयोजक मंडल के सदस्यों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम पुरानी पेंशन बहाली हेतु जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया |इसके साथ ही माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को भी पुरानी पेंशन बहाली के लिए जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से पेंशन बहाली को ज्ञापन  दिया | इस कार्यक्रम के दौरान सतीश सिंह, राजेश सिंह टोनी, सतीश पाठक, आश्वनी सिंह, मुन्नालाल यादव, अर्चना सिंह, नूपुर श्रीवास्तव शिवकुमार यादव, हीरालाल भारती, समरनाथ यादव, कुलदीप कुमार, सुनील राव, रामसमुझ यादव, अनिल यादव, बीके शर्मा, रीना सिंह, रीता गौतम, इंदू देवी, आदि उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 1087824672527488284

एक टिप्पणी भेजें

  1. बहुत सुन्दर प्रस्तुति सरकार को इस संबंध मे विचार करना चाहिए

    जवाब देंहटाएं
  2. अर्जुन प्रजापति ब्लॉक अध्यक्ष क्रौदीकला

    जवाब देंहटाएं

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item