राष्ट्रीय बचत अधिकारी अरविंद कुमार सिंह को दी गई विदाई

 जौनपुर। अपर सांख्यिकी अधिकारी राष्ट्रीय बचत  अरविंद कुमार सिंह 31 मार्च 2023 को अधिवर्षता की आयु पूर्णकर सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनके सम्मान में जिला राष्ट्रीय बचत कार्यालय जौनपुर के प्रांगण में एक सम्मान समारोह आयोजित कर श्री सिंह को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यकाल की प्रशंसा की गई।  

             इस अवसर पर लोगों ने उनके दीर्घायु होने एवं जीवन को व्यस्त रखने का सुझाव दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ अपर जिला बचत अधिकारी राधेश्याम दुबे, टैक्स ऑफिसर जिला पंचायत शत्रुघ्न वर्मा, केनरा बैंक मैनेजर विनोद कुमार गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, राम सिंह, संतोष प्रजापति, संजय कुमार, आवेश सिंह, सत्यम सिंह, सुखराम, महेंद्र कुमार, विकास मिश्रा, मनोज तिवारी, शशि गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त लेखाकार, सूचना विभाग कंचन सिंह ने किया।

Related

जौनपुर 4775714797010454328

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon


जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item