पुलिस ने गांजा के साथ दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बक्शा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा के निर्देशन अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 गोपाल जी तिवारी व उ0नि0 करमुल्लाह अली मय हमराही कर्मचारीगण की सहायता से  रविवार को शम्भूगंज बाजार से सूफियान अहमद पुत्र मैनुद्दीन निवासी लमहन थाना महराजगंज एवं शमशाद अहमद पुत्र गोगे निवासी लमहन थाना महराजगंज को दो अलग—अलग प्लास्टिक के झोला में कुल 3 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।


Related

जौनपुर 7519257322130797521

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon


जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item