सभी प्रकार की व्यवस्था रहे चुस्त दुरुस्त : D.M

 जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी  अनुज कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा के द्वारा तहसील मड़ियाहूं में बनाये गए अध्यक्ष एवं सदस्य पद हेतु नामांकन कक्षो का निरीक्षण कर जरूरी व्यवस्था देखी।

            उन्होंने उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं लाल बहादुर को निर्देश दिया कि निर्वाचन के सम्बन्ध में सभी प्रकार की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहे। अधिकारियों ने नामांकन कक्षों में सी.सी.टी.वी. सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, रूट, वीडियोग्राफी के स्थिति की जानकारी ली।
              इसके उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया और शौचालय, पेयजल, साफ-सफाई आदि व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
             इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं अशोक सिंह, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 6194012966049145015

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item