चौधरी साहब ने जीवन पर्यन्त किसान हित में कार्य किया: डा. सत्येन्द्र

 जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि वाराणसी मंडल अध्यक्ष डा० सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में तारापुर स्थित कार्यालय पर मनाई गई। इस मौके पर सर्वप्रथम चौधरी जी के चित्र पर मंडल अध्यक्ष डा० सत्येन्द्र सिंह ने माल्यार्पण किया। तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इसके बाद गोष्ठी हुई जहां डा० सिंह ने चौधरी साहब के जीवन पर्यन्त किसानों के हित में किए गए कार्यों को बताया। साथ ही कहा कि चौधरी साहब कभी भी जाति—पात की राजनीति नहीं किये। अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। चौधरी साहब के रीति, नीति एवं आदर्शों पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसी क्रम में प्रदेश महासचिव राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि चौधरी साहब केन्द्रीय मंत्री रहते हुए किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष रत रहे। साथ ही उनके हितों पर समझौता नहीं किये। इस अवसर पर रघुनाथ यादव, महेंद्र विश्वकर्मा, डा० एस०ए० रिजवी, नागेन्द्र यादव, अमरेन्द्र श्रीवास्तव, उपेन्द्र श्रीवास्तव, विनोद यादव, सुनील सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उधम यादव ने किया।

Related

जौनपुर 7602077180674789696

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item