जेसीआई व सद्भावना क्लब ने मनाया होली मिलन समारोह


जौनपुर। जेसीआई के तत्वावधान में ख्वाजा दोस्त में रंगों व उत्साह का पर्व होली मिलन समारोह हुआ जहां सभी को अबीर-गुलाल लगाकर व होली की टोपी पहनाकर स्वागत हुआ। इसके बाद सभी सभी के लिये होली के विशेष शीर्षक पढ़कर उन्हें सम्मानित किया गया तथा इसके साथ ही मनोज सोनी व इम्तियाज सहित अन्य कलाकारों द्वारा होली गीत से समां बांधा गया। वहीं सभी ने गुझिया, पापड़, ठण्डई के साथ अन्य पकवानों का स्वाद लिया। इस मौके पर संस्थाध्यक्ष शशांक सिंह ने कहा कि होली हमारे संस्कृति का महत्वपूर्ण त्योहार है। सचिव विशाल गुप्ता ने कहा कि राग रंग का यह पर्व बसन्त ऋतु के उल्लास का संदेश वाहक है। कार्यक्रम संयोजक धर्मेन्द्र सेठ ने कहा कि होली पर्व की परम्पराएं भी अति प्राचीन हैं। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर डा. एसके सिंह, रवि मिंगलानी, संजय गुप्ता, संजय बैंकर, राकेश श्रीवास्तव, राधेरमण जायसवाल, विवेक सेठ मोनू, कृष्ण कुमार जायसवाल, राकेश जायसवाल, नीरज श्रीवास्तव, विष्णु सहाय, अजयनाथ जायसवाल, पंकज सिन्हा, अतुल गुप्ता, संतोष अग्रहरि, अमित जायसवाल, मोती लाल, गणेश साहू, निखिलेश सिंह, संजीव जायसवाल, सर्वेश जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विशाल गुप्ता, मेघना रस्तोगी व ़ऋचा गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक धर्मेन्द्र सेठ ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इसी क्रम में सद्भावना क्लब के संस्थापक/अध्यक्ष सद्. डा. वी. सहाय के निर्देशन एवं अध्यक्ष सद्. डा. अवधेश नन्दन सिंह की अध्यक्षता में नगर के तारापुर में हुये होली मिलन समारोह की शुरूआत सद्भावना तरूण क्लब के पूर्व अध्यक्ष सद्. सुशील वर्मा एडवोकेट व सद्. महेश सेठ द्वारा प्रस्तुत किये गये ईश वंदना से हुआ। तत्पश्चात् पूर्व अध्यक्ष राकेश चन्द्र मौर्य ने सभी सदस्यों के लिये होली टाइटिल का वाचन किया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले लगाया। इसी क्रम में आशीष त्रिपाठी को होली किंग एवं रेनू त्रिपाठी को होली क्वीन के रूप में ताज पहनाया गया। वहीं बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को खूब गुदगुदाया। साथ ही होली गेम में सुधीर साहू सचिव तरूण क्लब सहित त्रिपुण्ड भाष्कर मौर्य, संजय सेठ, विनोद साहू, योगीन्द्र कृष्ण वर्मा, योगेश भाटिया, राकेश मौर्य ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। समारोह का संचालन राकेश मौर्य एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर बांके लाल मौर्य, शैल मौर्या, कौशल पाठक, बिन्दू सिंह, अनीता मौर्या, सुदीप मौर्य, राजेश जायसवाल, राजेश विश्वकर्मा, रामजीत मौर्य, अरूण सिंह उपस्थित रहे। संयोजक अभय प्रकाश मौर्य ने सभी के प्रति आभार जताया।

Related

खबरें 4468302066292800911

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item