भारत रत्न के लिए अद ने दिया धरना

जौनपुर। अपना दल की जिला इकाई अनुप्रिया गुट के तत्वावधान में शनिवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर महात्मा ज्योतिराव फुले को मरणोपरान्त भारत रत्न देने की मांग की गयी। जिलाध्यक्ष राजनाथ पटेल की अध्यक्षता में हुए धरने का सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव माताबदल तिवारी ने कहा कि महात्मा ज्योति राव फुले महान समाज सुधारक, शोषितों, दलितों, पिछड़ों तथा समाज में वंचित लोगों के कल्याण के लिए क्रान्तिकारी कार्य किया। उन्होने शिक्षा व नारी शक्ति को जगाने का कार्य किया। उन्होने कहा कि प्रदेश में लूट, खसोट, हत्या जैसे जघन्य अपराध हो रहे है। सभा को सम्बोधित करते हुए पप्पू माली ने कहा कि महात्मा फुले एक सच्चे देश भक्त, कर्मयोगी व शिक्षा विद थे। ऐसे महान पुरूष को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न देकर सम्मानित करना चाहिए। जिलाध्यक्ष राजनाथ पटेल ने कहा कि बेमौसम बारिश से किसान त्राहि त्राहि कर रहे है। किसानों को केन्द्र व राज्य सरकार मुआवजा देकर क्षतिपूर्ति करें। सभा को लालजी तिवारी, राजेन्द्र पटेल, बचाऊ राम, योगेन्द्र, हीरा लाल, डा अरूण उपाध्याय, ब्रह्म प्रकाश, राजकुमार मिश्र ने सम्बोधित किया। अन्त में प्रधान मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाप्रशासन को सौपा गया।

Related

जौनपुर 8215868621220296702

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item