एक मंच पर आकर पूजा करे कायस्थ समाज : राकेश श्रीवास्तव

 जौनपुर। अखिल भारतीय कायश्थ महासभा की एक आवश्यक बैठक पूर्व निर्धारित सूचना के अनुसार जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उनके मियांपुर स्थित आवास पर हुई जिसमें आगामी माह में चित्रगुप्त पूजन पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि चित्रगुप्त हमारे आराध्य है उनकी पूजा हर कायश्थ को करना चाहिए। आगामी 13 नवम्बर को होने वाले पूजनोत्सव में पूरे जनपद के कायश्थ समाज को आमंत्रित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी कायश्थ बन्धु एक मंच पर एकत्रित होकर पूजन करे तथा समाज के जो लोग विभिन्न क्षेत्रों में अनाम/अच्छा कार्य कर रहे हैं उन्हें सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम को अच्छे ढंग से सम्पन्न कराने के लिए लोगों की कमेटी बनाकर अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विजय अस्थाना‘‘भइया जी‘‘, प्रदेश मंत्री रवि श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष संजय अस्थाना, अखिलेश श्रीवास्तव, सुनीत श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, अमित निगम, हिमांशु श्रीवास्तव, आनन्द मोहन श्रीवास्तव, प्रदेश महिला अध्यक्षा किरन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री सुरेश अस्थाना ने किया। उक्त जानकारी अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने दी है।


 

Related

religion 7595081933703604353

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item