Page

Pages

शुक्रवार, 24 जून 2016

सछास कार्यकर्ताओं ने चलाया ‘अखिलेश 24’ नामक अभियान



जौनपुर। समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव के निर्देश पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अतुल सिंह के नेतृत्व में ‘अखिलेश 24’ नामक अभियान चलाया गया जहां कार्यकर्ताओं ने सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच में पम्फलेट बांटकर प्रचार-प्रसार किया। सुबह 9 बजे से शुरू इस कार्यक्रम के बारे में श्री सिंह ने बताया कि यह 24 घण्टे तक चलेगा। नगर के विभिन्न महाविद्यालयों, बस स्टाफ, रेलवे स्टेशनों, प्रमुख चैराहों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलांें पर सछास के पदाधिकारियों द्वारा अलग-अलग टोली बनाकर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में टीडीपीजी कालेज से निकले कार्यकर्ताओं ने सपा सद्भावना यात्रा के रूप में कलेक्टेªट पहुंचकर राष्ट्रपति को सम्बोधित मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर को सौंपा। इस अवसर पर प्रीतम यादव, नवनीत यादव, मनीष यादव, अबूजर जैदी, संजय सोनकर, यादव रवि, कौशल यादव, पवन यादव, शेखर यादव, संदीप यदुवंशी, दिनेश प्रजापति, अनिल यादव, विकास यादव, अजय के अलावा सैकड़ों लोग उपथित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें