Page

Pages

शनिवार, 25 जून 2016

श्रीकृष्ण पाण्डेय बने प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष

  जौनपुर। जनपद के खुटहन क्षेत्र के रूस्तमपुर के प्रधान श्रीकृष्ण पाण्डेय को अखिल भारतीय प्रधान संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया। इनका मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत चैधरी व प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव ने किया है। इस बाबत नवचयनित श्री पाण्डेय ने स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में बताया कि हमारे संगठन की मांग है कि 73वें संविधान संशोधन के तहत 29 अधिकार ग्राम पंचायतों को सौपें जायं तथा पूरे भारत में समान पंचायती राज व्यवस्था लागू किया जाय जिससे ग्राम पंचायतें तीसरी सरकार के रूप में कार्य कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं व ग्राम प्रधानों के अधिकार को लेकर पूरे प्रदेश में सड़क से संसद तक संघर्ष करते हुये संगठन की मजबूती के लिये कार्य किया जायेगा। सभी जिला व ब्लाक की कार्यकारिणी गठित करके संगठन को मजबूत बनाया जायेगा। इस दौरान क्षेत्र के प्रधानों के बीच खुशी की लहर व्याप्त दिखी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें