Page

Pages

रविवार, 19 जून 2016

नये एडीएम उमाकांत त्रिपाठी को व्यापार मण्डल ने दी बधाई



 जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन ने जनपद के सिटी मजिस्ट्रेट  उमाकांत त्रिपाठी को यहीं पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बना दिया है। इस पर श्री त्रिपाठी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने अपने पदाधिकारियों के साथ खरका कालोनी स्थित श्री त्रिपाठी के आवास पर बुकें देकर बधाई दिया। साथ ही श्री जायसवाल ने कहा कि कर्मठता एवं कर्तव्य निष्ठा के चलते शासन ने श्री त्रिपाठी को प्रोन्नत किया है। इस अवसर पर सम्पादक रामजी जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें