Page

Pages

शनिवार, 25 जून 2016

समस्याओं के निस्तारण को सपा गंभीर

जौनपुर। जन सुनवाई के तहत सपा के जिला उपाध्यक्ष नीरज पहलवान ने जनता की समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता कर शनिवार को पार्टी के सदर चुंगी स्थित कार्यालय पर निस्तारण कराया। नेवढ़िया के शिव शंकर पाण्डेय व अन्य द्वारा प्रस्तुत किये गये समस्याओं को तत्काल थानाध्यक्ष नेवढ़िया से निस्तारित कराया गया । इसी क्रम में डोभी विकास खण्ड के हीरापुर मचहटी के प्रार्थी बीडीसी बृजेश यादव व अन्य लोगों ने जनेश्वर मिश्र चयनित गांव में नाली की समस्या जिलाधिकारी से वार्ता कर निस्तारण के लिए भेजा गया। इस मौके पर नीरज पहलवान ने कहा कि समस्या के प्रति सजग रहना ही अधिकारी और कर्मचारी की पहचान है। समस्या का तत्काल निराकरण होना चाहिए। फरियादियों में आये लोगों के साथगजराज यादव, कर्मदेव मिश्र, अशोक,फारूक, लखन चैहान, सन्तोष यादव, राजेश, राम अचरज, नागेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें