Page

Pages

सोमवार, 11 जुलाई 2016

जेल में बंद गर्भवती महिला ने दिया बच्चे को जन्म, प्रशासन में हड़कंप

 जौनपुर। हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद गर्भवती महिला ने आज जिला महिला चिकित्सालय में एक बच्चे को जन्म दिया है। यह खबर मिलते ही पूरे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।इसकी जांच करने के लिए खुद जेल के डीआईजी संतोष श्रीवास्तव जौनपुर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
दर असल आज से करीब आठ माह पूर्व एक हत्या के मामले में यह महिला जेल भेजी गयी थी तब से लेकर आज तक वह जेल में ही बंद है। इसके बाद भी वह गर्भवती हो गयी। हलांकि यह मामले पहले ही उजागर हो गया था लेकिन जेल प्रशासन ने इस खबर को छिपाये ही रखा जब उसका पेट बढ़ने लगा तो जेल बंद अन्य महिला कैदियों में सनसनी फैल गयी। दो दिन पूर्व एक अखबार इसका खुलासा किया तो जिले से लेकर प्रदेश तक जेल अधिकारियों में  हड़कंप मच गया जांच शुरू भी नही हुआ था कि आज सूबह वह महिला प्रसव पीड़ा होने लगी तो जेल प्रशासन उसे जिला महिला चिकित्सालय ले जाकर भर्ती कराया। दोपहर में उसने एक  स्वस्थ बच्चे को जन्म दे दिया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें