Page

Pages

मंगलवार, 12 जुलाई 2016

दुर्घटना में साले की मौत, जीजा घायल

 जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के तरसावां मोड़ के समीप   बाइक सवार की बोलरो से टक्कर हो गई जिसमे साले की मौत हो गई तथा जीजा ज़िन्दगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। खेतासराय के बभनौटी वार्ड निवासी विजय सोनकर के घर पर बहुभोज था उसी में शामिल होने उनके रिश्तेदार आये हुए थे वापस जाते समय तरसावां मोड़ पर बाइक सवार की बोलरो से टक्कर  हो गई जिसमें बलुआ घाट जौनपुर निवासी साले दिलीप सोनकर पुत्र दासू सोनकर 35 वर्ष उनके जीजा खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहाँ गांव निवासी महेन्द्र सोनकर पुत्र बसन्तु सोनकर 40 वर्ष जौनपुर बीती रात जा रहे थे सड़क दुर्घटना में घायल हो गये । राहगीरों की मदद से उन्हें पीएचसी सोंधी लाया गया जहाँ पर डॉक्टरों ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया तथा महेन्द्र की स्थिति नाज़ुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया यह खबर सुनते ही खुशी का माहौल गम में बदल गया तथा दुखी परिवार में कोहराम मच गया तथा बोलरो सवार भागने में सफल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें