Page

Pages

मंगलवार, 12 जुलाई 2016

यू.पी. एजूकेशन मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन ने दिया धरना

   जौनपुर। यू.पी. एजूकेशन मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेष की जनपद इकाई के बैनर तले मंगलवार को प्रदेश शासन द्वारा घोषित अनियमित स्थानान्तरण के विरोध एवं 22 सूत्रीय मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना दिया गया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक षिक्षा अधिकारी कार्यालय के समस्त कर्मचारियों के अलावा सभी राजकीय विद्यालय के कर्मचारी, जिला षिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के कर्मचारी एकत्रित रहे। धरना देने के बाद एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश शासन को सम्बोधित मांगों का ज्ञापन सम्बन्धित अधिकारी को सौंपा। धरनासभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केषव सिंह एवं संचालन सचिव सुनील यादव ने किया। इस अवसर पर एसोसिएषन के तमाम पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें