Page

Pages

रविवार, 10 जुलाई 2016

उपनिरीक्षक लाइन हाजिर

जौनपुर। कार्य में लापरवाही मिलने पर पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय ने बदलापुर थाने पर तैनात एससीपी दयाशंकर तिवारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है । ज्ञात हो कि ग्राम ढेमा में हुए जमीनी बिवाद के दौरान पासी जाति के तकरीबन आधा दर्जन लोगों ने ओमप्रकाश यादव को पीट पीट कर मार डाला था । आरोप था कि एससीपी दयाशंकर तिवारी नें सुविधा शुल्क लेकर पासी जाति को बिवादित जमीन पर कब्जा करा दिया था ।  इस प्रकरण की जाॅच  वाराणसी मंडल के डीआईजी डा0 संजीव गुप्ता कर रहे थे । जाॅच में दोषी पाये जाने पर उन्होंने एस पी जौनपुर को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें