गौराबादशाहपुर(जौनपुर) स्थानीय थानाक्षेत्र के नयसंड गांव मे सेामवार को एक युवक को
खेंतों में काम करते समय बिच्छू नें डंक मार दिया जिसकी वजह से वह खेत में
ही अचेत हो गया।
गौराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के नयनसंड
गांव निवासी रमेश 28 सोमवार को खेत में धान की रोपाई कर रहा था। इसी दौरान
खेत में पानी में बैठे काले बिच्छू ने उसकों कई बार डंक मार दिया। जिसके
फलस्वरूप वह खेत में ही बेहोश होकर गिर पडा। आसपास के खेतों में कार्य कर
रहे मजदूरों ने उसे खेत से बाहर निकाल कर घर वालों को सूचना दी। परिजनाें
ने उसे गम्भीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें