जौनपुर। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से जर्जर और ध्वस्त हो गयी है। पुलिस और अधिकारी सपा के एजेन्ट के रूप में काम कर रहे हैं। गुण्डे स्वच्छन्द होकर अपराध ओर अराजकता का ताण्डव कर रहे हैं। पुलिस अपने को असहाय और बौना महसूस कर रही है। उक्त बातें भाजपा नेता दीपचन्द राम ने एक अनौपचारिक वार्ता के दौरान कही। उन्होने कहा कि विकास का ढिढोरा पीटने वाली सपा सरकार अपनी पीठ खुद थपथपा रही है। सपा की सरकार गुण्डे और माफिया चला रहे हैं। प्रशासनिक व्यवस्था पंगु हो गयी है। जनता और पुलिस दोनों ही महफूज नहीं है। अपराध और अपराधियों पर अंकुश नहीं लग रहा है। उन्होने बताया कि 12 जुलाई को इन्ही सब मुद्दों को लेकर केराकत कोतवाली पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें