जौनपुर। रोडवेज के कर्मचारियों ने सोमवार को जौनपुर डिपो में प्रदर्शन किया। इस दौरान डिपो अध्यक्ष कमला प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि कर्मचारियों द्वारा कुर्बानी देने का शपथ लिया। वक्ताओं ने कर्मचारियों की समस्याओं तथा सातवे वेतन पर पर चर्चा किया। शाखा मंत्री भवनाथ यादव द्वारा कर्मचारियों के समस्या के बारे में जानकारी दी गयी। सेवा निवृत्त स्टेशन इन्चार्ज चन्दशेखर शुक्ला, कन्हैया लाल एवं उर्मिला सिंह ने कर्मचारी हित में अग्रणी भूमिका निभाने की बात कही। उमेश दुबे व रामसकल ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर खुद लड़ाई लड़नी होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें