मछलीशहर। स्थानीय नगर के चौहट्टा मोहल्ले से
चार माह पूर्व अपरहृत किशोरी को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर सूचना पर रोड़बेज
से बरांमद कर लिया।बताते है कि उक्त मोहल्ले से 11 मार्च 16 को घर से लापता
होने पर किशोरी के पिता ने नगर के सोनू के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा
पंजीकृत कराया था । कोतवाली पुलिस तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा
पंजीकृत कर किशोरी को खोजबीन शुरू कर दिया।सोमवार को कोतवाली पुलिस के
दरोगा विनोद सिंह ने मुखबिर सूचना पर रोड़बेज परिसर पर घेरा बंदी कर किशोरी
को बरामद कर लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें