पैरामेडिकल मे कैरियर बनाने की अपार सम्भावनाए है: दिनेश टंडन

जौनपुर।  एस एस आर एम पैरामेडिकल कालेज तिघरा खुटहन पर सेमिनार  "पैरामेडिकल मे कैरियर" विषय पर आयोजित हुआ।
 कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिनेश टंडन अध्यक्ष नगरपालिका परिषद् जौनपुर ने दीप प्रज्वलित कर  किया। संस्था की निदेशक ज़ैनब रज़ा ने आये हुए अतिथियो का स्वागत करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को सेवा पहुचाने के उद्देश्य से तथा ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को जीविकोपार्जन हेतु रोजगारपरक कोर्स यहा ग्रामीण क्षेत्र मे चलाया जा रहा है। जिससे युवा अपना भविष्य सवार सकते है।
  मुख्य अतिथि दिनेश टंडन ने कहा कि पैरामेडिकल के क्षेत्र मे सुनहरा कैरियर है, आज का युवा स्टूडेंट्स की रूचि दिनो दिन पैरामेडिकल कोर्स  प्राप्त करने मे बढ रही है। इसमे कैरियर भविष्य बनाने की अपार सम्भावनाए है। तथा पैरामेडिकल कोर्स के तहत रोगियो के विभिन्न रोगो का पता लगने मे बहुत सहायता मिलती है। कालेज के प्राचार्य डा रंजन कुमार ने कहा कि पैरामेडिकल का पहला मकसद चिकित्सा अवश्यकताओ की शीघ्र पूर्ति करना है, पैरामेडिकल संक्रामक रोगो के लिए उपचार मे बेहद सहायक सिद्ध होता है। पैरामेडिकल प्रोफेशनल कोर्स के तहत डायग्नोस्टिक, फिजियोथेरेपी , एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी के कोर्स आते है। 12वी बायोलॉजी से पास स्टूडेंट पैरामेडिकल स्टडीज करके अपनी रूची के अनुसार जाबॅ कर सकते है।
 मो0 मुस्तफा ने कहा कि अस्पताल लेबोरेट्री की सख्या लगातार बढने से मेडिकल टेक्नीशियन की मांग हाल के वर्षो मे तेजी से बढी है। इसके लिए प्राइवेट सरकारी दोनो क्षेत्रो मे बहुत डिमांड रहती है।
   अरशद रज़ा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डा भारती, इशतेयाक खान, राजनाथ यादव, हुसैन असकरी, भूलन राम, रामबलि पाल, जहीर खान, शिव प्रसाद चौधरी, आशीष कुमार, शीतला तिवारी, शशि मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे

Related

politics 8948572643393793255

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item