गैपुरा पुलिस चौकी से ट्रैक्टर हुई गायब
https://www.shirazehind.com/2017/11/blog-post_616.html
मिर्जापुर। गैपुरा पुलिस चौकी अपनी सुरक्षा करने में असमर्थ नजर आ रही है। जब पुलिस अपनी चौकी की सुरक्षा नहीं कर सकती तो जनता की सुरक्षा क्या करेंगी।
विन्ध्याचल थाने के गैपुरा चौकी से अवैध बालू लदा सीज ट्रैक्टर गायब हो गया। चौकी पर तैनात आरक्षी विनोद कुमार ने दो लोगो के खिलाफ विन्ध्याचल थाने में चोरी से ट्रैक्टर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बताया जाता है कि गैपुरा चौकी प्रभारी योगेन्द्र पाण्डेय ने अवैध बालू सहित ट्रैक्टर पकड़कर खनिज विभाग व अधिकारियों को सूचित किया था। चौकी प्रभारी ने बताया कि जब वह क्षेत्र भ्रमण पर गये थे। विनोद कुमार ने बताया कि रात में दो लोग ट्रैक्टर चोरी कर ले गये काफी खोजबीन की जब ट्रैक्टर नही मिली तो विन्ध्याचल थाने में दो लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस आरोपी व ट्रैक्टर की तलाश में जुट गई है।