नपा नगर से अशोक, चुनार से संतोष, अहरौरा से सदानन्द व कछवां से निजाम बने सपा प्रत्याशी

मिर्जापुर। पूर्व राज्यमंत्री कैलाश चैरसिया की मौजूदगी में सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने आखिरकार रविवार को पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में पत्रकार वार्ता के दौारन जिले के चार नगर निकायो के प्रत्याशियो के नामो की घोषणा की। पूर्व राज्यमंत्री एवं पूर्व नगर विधायक कैलाश चैरसिया ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार से प्रदेश की जनता पूरी तरह से ऊब चुकी है। जिले मे सड़को की हालत बेहद ही खराब है। 15 जून तक गड्ढा मुक्त सड़को का आदेश केवल हवा हवाई रह गया है। प्रदेश की जनता नगर निकाय के चुनाव सपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीता मुंहतोड़ जबाव देगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि नगर निकाय की सभी सीटो पर प्रत्याशियो का चयन किया जा चुका है। उन्होने बताया कि नगर पालिका परिषद मिर्जापुर से व्यापारी नेेता अशोक कुमार केसरवानी, नगर पालिका परिषद अहरौरा से सदानंद यादव, नगर पंचायत कछवा से निजाम राईन और चुनार नगर पालिका से अशोक कुमार उर्फ संतोष यादव को चेयरमैन का प्रत्याशी बनाया गया है।
पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व राज्यमंत्री गुलाब चन्द यादव (मुन्नी यादव), देवी प्रसाद चैधरी, पूर्व चुनार विधायक जगतंबा सिंह पटेल, मो0 जामिन, विजय बाबू मिश्रा, सुनील कुमार रत्नाकर, लक्ष्मण ऊमर, डा0 अरविंद श्रीवास्तव, डा0 अमित कुमार केसरवानी, स्वामी शरण दूबे, अजय कुमार अग्रवाल, पारसनाथ अग्रहरि, नसीम कुरैशी, सलीम बादशाह आदि मौजूद रहे।

Related

politics 3360884467875873799

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item