राबर्ट्सगंज में हुई जर्मन नागरिक की कर दी धुनाई

 मीरजापुर।  रविवार को राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर एक जर्मनी के नागरिक की पिटाई से हड़कम्प मच गया। राबर्ट्सगंज पुलिस ने आरोपी रेलवे कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया और विदेशी नागरिक को भी थाने ले आई। उसे मीरजापुर लाया गया, यहां भी उसने दारोगा के साथ भी अभद्रता किया। आर्थिक तंगी और वीजा पासपोर्ट जब्त होने से परेशान विदेशी नागरिक ने भोजन, पानी और कपड़ो की दिक्कत बताते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार की है।
 जर्मनी के बर्लिन शहर निवासी होल्गर एरिक टूरिस्ट वीजा पर भारत भ्रमण पर जुलाई में आया था। वह हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में घूमने गया था | फरवरी 2017 में वीजा की अवधि समाप्त हो गई।
  एक मामले में पुलिस ने उसका कागजात जब्त कर लिया। कागजात के फोटोकापी के आधार पर वह देश में घूम रहा है। जीआरपी की सीओ मोनिका चड्ढा ने बताया कि वाराणसी से वह सोनभद्र जनपद के राबर्ट्सगंज के लिए ट्रेन से चला था। इसी बीच उसके साथ मारपीट की गई।
गिरफ्तार आरोपी का कहना है कि मैंने विदेशी नागरिक को सिर्फ वेलकम टू इण्डिया कहा था तो उसने मेरे मुंह पर घूंसा मार दिया।
  सोनभद्र में अगोरी किला घूमने पहुंचे जर्मनी के पर्यटक होलगर इरिक की रेलवे स्टेशन पर लोगों ने पीट दिया। विदेशी नागरिक ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार मीडिया के माध्यम से किया।
उसने कहा, ''रुपया खत्म होने से भोजन, पानी की दिक्कत हो गई है। बिना कागजात कोई होटल वाला कमरा भी नहीं देता।

Related

news 4666820990364972286

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item