हादसे में युवक की मौत, किशोर घायल
https://www.shirazehind.com/2017/12/blog-post_28.html
जौनपुर। अलग-अलग हुए सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि
एक किशोर घायल हो गया। शाहगंज में आजमगढ़ मार्ग स्थित फूलपुर कोतवाली
क्षेत्र के बिलारमऊ गांव निवासी परमेश्वर का पुत्र नितिन कनौजिया
स्कार्पियो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए
वाराणसी जाते हुए उसकी रास्ते में मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही
परिवार में कोहराम मच गया। दूसरी घटना में जफराबाद क्षेत्र के अहमदपुर गांव
के पास बाइक की टक्कर से 12 वर्षीय किशोर घायल हो गया। महरुपुर गां निवासी
अनुज पाल साइकल से जफराबाद रहा था। दुर्घटना के बाद घटना की जानकारी पुलिस
को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा।