Page

Pages

शुक्रवार, 15 जून 2018

16 एवं 17 जून को जनता से भेंट एवं जनसुनवाई करेंगे राज्यमंत्री नगर विकास


जौनपुर।प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल ने बताया कि निजी सचिव मा. राज्यमंत्री नगर विकास द्वारा अवगत कराया है कि मा. राज्यमंत्री नगर विकास, अभाव सहायता एवं पुनर्वास उ.प्र. गिरीश चन्द्र यादव 16 जून 2018 को 9 से 11 बजे तक जनसम्पर्क कार्यालय में जनता से भेंट एवं जनसुनवाई (निकट होटल रिवर व्यू) करेंगे। 11.30 बजे स्व0 राजकेशर सिंह पूर्व सांसद जी की पुण्यतिथि टी0डी0 महिला महाविद्यालय के हाल में तदोपरान्त प्रबुद्धजनों के घर-घर जाकर सम्पर्क फार समर्थन करेंगे। 17 जून 2018 को 9 से 10.30 बजे तक जनता से भेंट एवं जनसुनवाई करेंगे तथा मा. राज्यमंत्री जी अन्य विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेंगे। मा. मंत्री जी अपरान्ह 6 बजे जौनपुर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें