Page

Pages

शुक्रवार, 15 जून 2018

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष खाटूवाला का निरीक्षण कार्यक्रम तय, तैयारियां पूर्ण

जौनपुर। जेसीआई इण्डिया के राष्ट्रीय अधिशासी उपाध्यक्ष जेसीआई सेन मनीष खाटूवाला का 16 जून को निर्धारित निरीक्षण दौरा कार्यक्रम है जिसके मद्देनजर जेसीआई संस्थाओं ने अपने कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली है। इस बाबत बताया गया कि सुबह 10 बजे फरीदुल हक डिग्री कालेज पर जेसीआई शाहगंज शक्ति व सिटी द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ श्री खाटूवाला का स्वागत होगा। साथ ही महाविद्यालय में जेसीआई शाहगंज शक्ति द्वारा लगवाये गये आरओ सेफ ड्रिंकिंग वाटर प्रोजेक्ट का उद्घाटन  किया जायेगा। प्रातः साढ़े 10 बजे रामलीला भवन चौराहे पर जेसीआई शाहगंज शक्ति सीसी टीवी कैमरे का श्री खाटूवाला द्वारा लोकार्पण किया जायेगा जिसके  बाद पौने 11 बजे खुली जीप में रामलीला भवन से जेसीज चौराहा तक ढोल -नगाड़ा के साथ कार्यक्रम है। इसके बाद जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा 11 बजे जेसीज चौराहे पर नेकी की दीवार कार्यक्रम का लोकार्पण होगा। तत्पश्चात् साढ़े 11 बजे आजमगढ़ मार्ग पर स्थित अविनाश जायसवाल के घर के पास समाधान का लोकार्पण होगा। पौने 12 बजे शाहगंज पैलेस में आयोजित मल्टी लोम मीटिंग में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। उनके साथ नितिन कौशिक मण्डलाध्यक्ष मण्डल-3, देवेश मनहोत्रा मण्डल उपाध्यक्ष मण्डल-3, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस आशय की जानकारी डा. रुचि मिश्रा व अभिषेक अग्रहरि ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें