जौनपुर। मंजुला मेमोरियल सेवा संस्था कानपुर द्वारा नगर के जहांगीराबाद, ओलंदगंज सहित कई जगहों पर प्याऊ लगाया गया है। सचिव ने बताया कि संस्था का उद्देश्य सामाजिक समरूपता और उत्थान के लिए कार्य करना है। समाज में व्याप्त कुरीतियों और असहिष्णुता के खिलाफ आवाज उठाकर लोगों की मदद करना है। संस्था द्वारा गर्मी को देखते हुए शहर कई जगहों पर प्याऊ कैंप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है। धरती पर जल के बिना कुछ भी नहीं है। उन्होंने जल बचाने के लिए लोगों से अपील किया। उन्होंने कहा कि रमजान व ईद में संस्था द्वारा शहर के जहांगीराबाद में प्याऊ लगाया गया था। ईद के दिन रोजेदारों को संस्था की तरफ से स्वल्पाहार व शरबत वितरित किया गया। शहर में मोबाइल ट्राली द्वारा स्वच्छ जल वितरण कराया जा रहा है। इस अवसर पर रोहित कुमार, शोभित श्रीवास्तव, अब्दुल कादिर खां आदि सहयोग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें