जौनपुर। जिला कारागार में बंद इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं से शुक्रवार को इलाहाबाद जनपद के फूलपुर के सपा सांसद नागेन्द्र प्रताप सिंह ने मुलाकात किया। साही उनका कुशल क्षेम लेते हुये जेल प्रशासन को इन छात्र नेताओं को किसी भी प्रकार समस्या न आने की बात कही। इसके पहले अखिल भारतीय यादव महासंघ युवा शाखा के जिलाध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिला सचिव ऋषि यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ श्री सिंह का जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात् श्री यादव ने कहा कि जेल में बंद छात्र नेता उदय प्रकाश यादव सहित संकेत मिश्रा, अभिषेक यादव से बराबर मिलता रहता हूं और किसी प्रकार की जरूरत होने पर उसे पूरा करता रहता हूं। जेल में छात्र नेताओं से मिलने के बाद सांसद श्री सिंह ने जेल प्रशासन से कहा कि इन क्रांतिकारी छात्र नेताओं पर कोई जुल्म व ज्यादती नहीं होनी चाहिये। साथ ही उनका व्यवस्था को शिष्टाचार तरीके से करना आवश्यक है। इस अवसर पर सांसद के साथ आये लोगों में इलाहाबाद सपा जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव, जिला पंचायत सदस्य सुरेश यादव, अभिषेक यादव, नसीम अहमद मौजूद रहे। वहीं सांसद के जनपद आगमन से लेकर जिला कारागार तक काफिले में चलने वालों में नेतृत्वकर्ता ऋषि यादव सहित मनीष यादव, सिद्धार्थ यादव, प्रेमरंजन यादव, शैलेश यादव, अभिनेक यादव, सुमित मिश्रा, विशाल तिवारी, किशन मौर्य, आशीष यादव सहित तमाम छात्र व युवा प्रमुख रहे।Page
▼
Pages
▼
शुक्रवार, 15 जून 2018
क्रान्तिकारी छात्र नेताओं पर जुल्म व ज्यादती न होः नागेन्द्र प्रताप सिंह
जौनपुर। जिला कारागार में बंद इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं से शुक्रवार को इलाहाबाद जनपद के फूलपुर के सपा सांसद नागेन्द्र प्रताप सिंह ने मुलाकात किया। साही उनका कुशल क्षेम लेते हुये जेल प्रशासन को इन छात्र नेताओं को किसी भी प्रकार समस्या न आने की बात कही। इसके पहले अखिल भारतीय यादव महासंघ युवा शाखा के जिलाध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिला सचिव ऋषि यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ श्री सिंह का जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात् श्री यादव ने कहा कि जेल में बंद छात्र नेता उदय प्रकाश यादव सहित संकेत मिश्रा, अभिषेक यादव से बराबर मिलता रहता हूं और किसी प्रकार की जरूरत होने पर उसे पूरा करता रहता हूं। जेल में छात्र नेताओं से मिलने के बाद सांसद श्री सिंह ने जेल प्रशासन से कहा कि इन क्रांतिकारी छात्र नेताओं पर कोई जुल्म व ज्यादती नहीं होनी चाहिये। साथ ही उनका व्यवस्था को शिष्टाचार तरीके से करना आवश्यक है। इस अवसर पर सांसद के साथ आये लोगों में इलाहाबाद सपा जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव, जिला पंचायत सदस्य सुरेश यादव, अभिषेक यादव, नसीम अहमद मौजूद रहे। वहीं सांसद के जनपद आगमन से लेकर जिला कारागार तक काफिले में चलने वालों में नेतृत्वकर्ता ऋषि यादव सहित मनीष यादव, सिद्धार्थ यादव, प्रेमरंजन यादव, शैलेश यादव, अभिनेक यादव, सुमित मिश्रा, विशाल तिवारी, किशन मौर्य, आशीष यादव सहित तमाम छात्र व युवा प्रमुख रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें