Page

Pages

शुक्रवार, 15 जून 2018

अवकाशप्राप्त दरोगा के घर से नगदी सहित लाखों की चोरी


जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सोनिकपुर गांव में बीती रात अवकाशप्राप्त दरोगा के घर से चोरों ने 6 लाख रूपये से अधिक सम्पत्ति को पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरु कर दिया है। प्राप्त जानकरी के अनुसार अवकाश ग्रहण करने के बाद वेद प्रकाश सिंह परिवार के साथ यहीं रहते हैं। बीती रात परिवार के सभी सदस्य घर की पहली मंजिल पर सोये हुआ थे कि चोर आधी रात में बाउण्ड्री फांद करके घर में घुस गये। इसके बाद आलमारी, अटैची आदि के ताले तोड़कर उसमें रखे 3 लाख 25 हजार नगदी सहित डेढ़ लाख रूपये के जेवर, एक लाइसेंसी रिवाल्वर, एयरगन, कपड़े सहित 6 लाख रूपये से अधिक की सम्पत्ति चोरी हो गया। इसकी जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने पुलिस को सूचना दिया जिस पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण करके भुक्तभोगी की तहरीर पर मामला दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें