जौनपुर। खेतासराय - जैगहां मार्ग पर बीती रात दो बाइकों में आमने सामने टक्कर हो गयी। जिसमें तीने घायलों में एक अधेड़ की शाहगंज एक निजी नर्सिंग होम में देर रात उपचार के दौरान मौत हो गयी। जबकि दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के लतीफपुर गांव निवासी 50 वर्षीय भिखारी बिन्द शनिवार की रात बाइक से अब्बोपुर से घर जा रहे थे। अब्बोपुर-जैगहां के बीच पहुंचे थे कि सामने से अमरेथुआं गांव निवासी 17 वर्षीय चंद्रशेखर पुत्र बासू और 35 वर्षीय पप्पू पुत्र सतिराम एक बाइक सेरिश्तेदारी में खलौतीपुर आ रहे थे। तभी पुलिया केपास दोनों बाइकों में टक्कर हो गयी। जिसमें तीनोंलोग घायल हो गये। घटना के बाद आसपास के लोग पहुंच गये। अब्बोपुर के प्रधान ने अपने निजी कार से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी पहुंचाया। जहां घायलों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन भिखारी बिन्द कोलेकर शाहगंज एक निजी चिकित्सालय चले गये। जहां उपचार के दौरान भिखारी की मौत हो गयी। परिजन शव कोलेकर घर चले गये।जबकि बाकी दो घायलों को सरकारी एम्बुलेंस से जौनपुर ले जाकर भर्ती कराया गया। रविवार को सुबह जब पुलिस को जानकारी हुई तो मृतक के घर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें