जौनपुर। थाना महराजगंज अन्तर्गत कलिंजरा रेलवे फाटक के पास शनिवार को जनसाधारण एक्सप्रेस से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाते ही चैकी ईंचार्ज तेजीबाजार अपने सिपाहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी लेते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया, शव को चैकी पर ले आकर पोस्ट मार्टम हेतू भेज दिया। चैकी ईंचार्ज के मुताबिक मृतक युवक बिहार के चान्दपुर हामौन थाना शाहपुर का निवासी था, ये चार लोग ट्रेन के गेट पर बैठकर दिल्ली से अपने घर बिहार जा रहे थे, गेट पर बैठे दो युवक ट्रेन से अचानक गिर पडे जिससे एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे 108 बुलाकर जिला हास्पिटल भेजा गया जबकि दूसरे युवक 19 वर्षीय सजन कुमार पुत्र राम बल्लभ राय की मौके पर ही मौत हो गई ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें