Page

Pages

गुरुवार, 14 जून 2018

मारपीट में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पौनी गांव में तीन दिन पहले रिश्तेदार की बोलेरो से खूंटा टूटने के लेकर हुई कहासुनी ने बुधवार की रात खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। नतीजतन बुधवार की रात हुयी मारपीट में घायल 45 वर्षीय अधेड़ ने गुरुवार की भोर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
पौनी गांव निवासी दयाराम के घर मंगलवार को उसकी बेटी की विदाई करवाने रिश्तेदार बोलेरो से आये थे। रास्ता संकरा होने की वजह बोलेरो से पड़ोसी का खूंटा टूट गया। इसी बात को लेकर पड़ोसी ने रिस्तेदारो को बुरा भला बोल दिया। बुधवार की शाम इसी बात का उलाहना लेकर दयाराम का छोटा भाई शिवपूजन आरोपित वंशराज के घर गया। आरोपित का परिवार पुनः उलझ पड़ा। बीचबचाव करवाने गए दयाराम तथा शिवपूजन को लाठी डंडे से पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया जहा उपचार के दौरान गुरुवार की भोर में दयाराम की मौत हो गयी।  म्रतक के छोटे भाई शिवपुजन की तहरीर पर आरोपित वंशराज, धर्मेंद्र, विजयी, सुभावती के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी आरोपित घर से फरार है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें