जौनपुर। 98 यूपी एनसीसी बटालियन द्वारा टीडी पीजी कालेज परिसर में चलाये जा रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन शनिवार को कैडेटों को फायरिंग रनेज पर फारिग करने की बारीकियां सिखाई गयी। इसके बाद कैडेटों ने प्वाइण्ट 22 की रायफल से टरगेट पर निशाना साधा। कैम्प कमाण्डेट पवन मल्होत्रा के निर्देशन में चल रहे इस कैम्प मेकं विविध कार्यक्रम हुए। एनसीसी आफिसर मुरली पाल एवं नीरज सिंह के नेतृत्व में अल्फा एवं चार्ली कम्पनी के 88 कैडेटों ने फायरिंग रेन्ज पर कुशलता पूर्वक फारिंग किया। अच्छे फायर को चिन्हित कर उन्हे थल सेना कैम्प के लिए चयनित किया गया। कैम्प के बेस्ट फायरर को भविष्य में अखिल भारतीय मालवंकर शूटिग प्रतिस्पर्धा में चयनित किया जायेगा। अन्य कार्यक्रम के तहत आर्ट आफ लिंविग के प्रशिक्षक ने बालक व बालिकाओं को योग व प्राणायाम का प्रशिक्षक दिया। आईजीसी कैम्प की तैयारियों के मद्देनजर कैडेटों ने गर्मी के बावजूद ड्रिल खूब पसीना बहाया। सुबेदार मेजर अजीजुद्दीन अंसारी ने बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए प्रतिबद्धता जतायी। फायरिंग रेन्ज पर सूबेदार मेजर मदन लाला थापा, सुबेदार यशपाल मिश्र, रमेश मिश्र और गुरूदेव ने प्रशिक्षण में सक्रियता दिखाई। मेजर पीबी सिंह, मेजर शैलेन्द्र नाथ सिंह, कैप्टन रजनीश सिंह ने फील्ड क्राफट का मुआइना किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें