Page

Pages

रविवार, 17 जून 2018

जानिये विधायक केराकत ने इस शिक्षक को क्यो प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

जौनपुर। केराकत के विधायक दिनेश चौधरी ने आज महराजगंज ब्लाक के अभिनव आर्दश प्राथमिक विद्यालय डोमपुर के प्रधानाध्यापक केशव सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर दिनेश ने कहा  कि केशव सिंह  एक कर्मठ आदर्श प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय व्यवस्था में पूर्ण प्रबन्धन करने वाले समर्पित प्रधानाध्यापक है। विद्यालय का कार्यालय एवं विद्यालय परिवेश देख कर ही आप की गुणवत्ता का पूर्ण परिचय प्राप्त होता है।  विद्यालय में बच्चों के बैठने के लिए डेस्क, बेंच की व्यवस्था, माईक-साउण्ड की व्यवस्था, ग्रीन बोर्ड की व्यवस्था, टाई-बेल्ट व विद्यालय परिचय पत्र आदि छात्र/छात्राओं को निःशुल्क दिया जाता है। केशव सिंह के  प्रयास से प्रधान एवं ग्राम सचिव के द्वारा 14वें वित्त से बाउण्ड्री वाॅल का निर्माण एवं समरसेबल की व्यवस्था की गई है। आपके विद्यालय में कान्वेंट से बेहतर संस्कारयुक्त, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है।  सामाजिक कार्यों, युनिफार्म वितरण, स्कूल चलो अभियान रैली, विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण, बागवानी एवं बच्चों के प्रोत्साहन के लिए पुरस्कार में  अभिरूचि एवं लगन केशव सिंह को एक अलग पहचान देती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें