नागरिकता संशोधन बिल को जलाकर किया विरोध
https://www.shirazehind.com/2019/12/blog-post_470.html
जौनपुर। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में गांधी तिराहे पर पर स्थित गांधी प्रतिमा के सम्मुख यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह एवं कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन बिल को जलाकर विरोध किया।
यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सत्य वीर सिंह ने कहा इस बिल को हमने इसलिए जलाया है क्योंकि यह देश को बांटने वाला बिल है एक बटवारा अंग्रेजों ने 1947 में किया और दूसरा बटवारा आज 2019 में अंग्रेजों के चापलूस करने की कोशिश कर रहे है। अंग्रेजों के रास्ते पर चलने वाले लोग हैं जो देश को फिर से बांटना चाहते हैं उन्होंने कहा हम लोग देश को इकट्ठा रखेंगे और देश का संविधान कहता है कि पहचान के आधार पर आपके साथ कोई भेदभाव नहीं होगा उस पर हम कायम रहेंगे।
सत्यवीर सिंह ने कहा इस देश में एक अजीब स्थिति पैदा की जा रही है जिनको नागरिकों की परवाह नहीं है वह नागरिकता पर भाषण दे रहे हैं ,जो अपने देश के संविधान को नहीं मानते और दूसरे का संविधान पार्लियामेंट में पढ़ रहे हैं ।
उन्होंने कहा यह जो आंख में धूल झोंकने की कोशिश को नाकाम किया जाएगा जनता के बुनियादी शिक्षा स्वास्थ्य इन मुद्दों पर जनता को लामबंद किया जाएगा केंद्र सरकार और राज्य सरकार महंगाई ,बेरोजगारी ,शिक्षा, दलितों पर शोषण महिलाओं पर अत्याचार पर बात नहीं कर पा रही है तो हिंदू और मुसलमान की राजनीति रोटी सेकने का काम इस बिल के माध्यम से कर रही है।
हम युवा कांग्रेस के लोग इस बिल का विरोध करते हैं।