संगठन में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण :सुरेन्द्र बीर विक्रम

सिकरारा(जौनपुर) खानापट्टी गांव में गुरुवार को आयोजित कांग्रेस पार्टी की एक दिवशीय बैठक में भारी संख्या में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही ब्लाक अध्यक्षों का चुनाव कराकर गांव के हर बूथ को मजबूत किया जाय। बैठक के मुख्य अतिथि बरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेन्द्र बीर विक्रम बहादुर सिंह 'बाबा' ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होता है। आधी रात को भी पार्टी व कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में वह हमेशा खड़ा रहने का काम करेंगे। शीर्ष नेतृत्व ने जिस उम्मीद व विश्वास के साथ हमारे साथ ही संगठन के सभी लोगों को दायित्व सौंपा है। उस पर खरा उतरकर प्रदेश में आने वाले 2022 के चुनाव में भारी बहुमत के साथ पार्टी को जीत दिलाना सबका कर्तव्य होगा। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करने की शपथ लेने वाली केंद्र की भाजपा सरकार छह साल से संविधान मिटाने का कार्य कर रही है। संविधान और देश के 130 करोड़ लोगों की रक्षा के लिए, युवाओं को रोजगार और किसानों को उनकी फसल का बकाया, महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए देश व प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनानी होगी। अध्यक्षता कर रहे बरिष्ठ कांग्रेसी नेता त्रिभुवन नाथ सिंह ने कहा कि महंगाई के कारण लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। किसान और मजदूर भूखमरी की कगार पर हैं। कांग्रेस किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटेगी। देश व प्रदेश का विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा है। बरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिवाकर सिंह ने संगठन को मजबूत करने व सहयोग बढ़ाने की सलाह दी। बैठक में सिकरारा ब्लाक अध्यक्ष पद हेतु तीन लोगों के नाम की चर्चा हुई। मुख्य अतिथि ने कहा कि जल्द ही अगला ब्लाक अध्यक्ष कौन होगा उस नाम की घोषणा कर दी जाएगी। बैठक में भूपेंद्र सिंह 'मंगली', ग्राम प्रधान बैजनाथ यादव, चन्द्रभान सिंह, पूर्व प्रधान सुनील सिंह, स्वप्निल तिवारी, अरुण गौड़, विनोद मिश्रा, नागेंद्र शुक्ला, राजेश यादव, शशिकांत गौड़, अंकित सिंह आदि ने अपना विचार ब्यक्त किया। संचानल शैलेन्द्र सिंह ने व आभार मंगली सिंह ने ज्ञापित किया।

Related

politics 7637410638348683659

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item