शहीदो के नाम पर बनना चाहिए स्मारक भवन: उर्वशी सिंह

जौनपुर।  मानव सेवा संस्था के महिला प्रकोष्ठ ने पिछले साल पुलवामा में 14 फरवरी के दिन आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।  संस्था की अध्यक्ष उर्वशी सिंह के नेतृत्व में कैंडिल मार्च निकाला गया उसके बाद शहीदों के नाम पर बृक्षारोपण किया गया।
 श्रध्दाजंलि सभा को सम्बोधित करते हुए उर्वशी सिंह ने कहा कि सेना अपनी जान की बाजी लगाकर हम सभी को सुरक्षित करती है। सैनिकों की शहादत को यह देश कभी नहीं भुला सकता। शासन को सैनिकों व क्रांतिकारियों के लिए नगर में स्मारक भवन बनाने चाहिए, उनमें सभी शहीद हुए सैनिकों की प्रतिमाएं भी स्थापित हों।
इस मौके पर संस्था की सन्नो सिंह जिला प्रभारी, मीना सिंह उपाध्यक्ष, अंजना सिंह जिला सचिव, साधना सिंह जिला महासचिव, अंजू पाठक महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ,एसपी सिंह कॉलेज प्रबंधक, प्रधानाचार्य ममता सिंह, उप प्रधानाचार्य राकेश सिंह रीना सिंह अर्पिता, सबिता, प्रियंका, आंचल, नाजिया परविन, रश्मि, आस्था, चन्द्रकला सीमा शिखा, कृतिका, अमित कुमार, अमित, अनिल प्रशांत अमित कुमार आदि सभी अध्यापक मौजूद थे

Related

politics 7795286972165711878

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item