10 लोग मुम्बई से आकर बिना क्वारनटीन घर में

 जौनपुर। मछलीशहर विकास खंड के अहियापुर गांव में बीते सोमवार को मुंबई से घर आये दस लोगों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने क्वारनटीन कर दिया। यह सभी मुंबई से आने के बाद बिना जांच कराये ही घरों में प्रवेश कर गये थे। किसी की पहल पर गांव मे पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को क्वारनटीन कर दिया गया। गांव के कोटेदार सियाराम यादव ने सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा0 आर पी विश्वकर्मा नेे बताया कि उनके पड़ोस में सोमवार को दस लोग मुंबई से आये है। सभी खॉसी-जुकाम से पीड़ित है। इनमें से एक डॉ0 राजेश कुमार यादव मुबई के अंधेरी मे प्राइवेट प्रैक्टिस करते है। उनके साथ दिनेश कुमार यादव (32), रंजू देवी (38), अनुराग (15), अतुल यादव (20), अर्जुन (12) भी वापस आये है। ये सभी लोग निजी वाहन से गांव पहुंचे है। इसी तरह एक दूसरा परिवार भी सोमवार को ही ट्रेन से आया है। जिसमें रामबहाल सिंह (52), सुजीत सिंह (24), राकेश सिंह (25), देवेन्द्र सिंह (26), अरुण कुमार (22) भी साथ ही आये है। सियाराम ने बताया कि अधीक्षक ने सभी को जॉच के लिए स्वयं अस्पताल आने को कहा। जिसपर पीड़ितों ने कहा कि इस तरह खुले मंे अस्पताल तक पहुंचने से तो कई किलोमीटर तक का पूरा रास्ता संक्रमित हो सकता है। इस पर चिकत्सा अधीक्षक ने हाथ खड़ा कर लिया और किसी मदद से इनकार कर दिया। इसके बाद संबंधित लोगों ने नोडल अधिकारी के नम्बर पर फोन किया तो वह बन्द था। 05452 260501 पर बात हुई, लेकिन उन्होंने आधे घंटे बाद स्वयं फोन करने का आश्वासन जरूर दिया, लेकिन बाद मे फिर फोन नही आया। इसके बाद पीड़ितो को किसी ने भाजपा जिलाध्यझ रामविलास पाल का नम्बर दिया। उन लोगों ने जिलाध्यझ से सारी परिस्थिति बताते हुये मदद का अनुरोध किया। जिलाध्यक्ष ने तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुये सीएचसी के अधीक्षक डॉ आर पी विश्वकर्मा और कोतवाल पंकज पांडेय को मौके पर जाने को कहा। खंड विकास अधिकारी राजन राय के साथ पहुँची डॉक्टर ने सभी को क्वारंटाइन रहने को कहा जो कि लोग पहले से ही थे। खाना भी उन लोगों को लोहे के बंद चैनल गेट से दिया जा रहा है। डॉ विश्वकर्मा ने बताया कि डॉ राजेश यादव जो कि स्वयं एमबीबीएस डॉक्टर है। मुंबई मे उनकी क्लीनिक पर एक कोरोना पाजिटिव पेंशेट आया था। जो इलाज के दौरान मर गया। जिससे घबराकर डाक्टर परिवार सहित निजी वाहन से परसो भागकर घर आ गये। ब्लड सैंपल न लेने के बाबत कहा कि अभी लक्षण स्पष्ट नही हो सकेगा। सैंपल बाद में लिया जायेगा।

Related

news 6040991242890779677

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item