मोहम्मद हसन पीजी कालेज में बम होने की अफवाह से पुलिस हुई हलाकान : I G

जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कालेज और अटाला मस्जिद  में  बम रखने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में फोरेसिंक टीम, डाग स्क्वायड टीम के साथ कालेज पहुंचकर घंटों परिसर व सभी कक्षों समेत चप्पे चप्पे की  तलाशी ली। तलासी में  बम न मिलने के बाद पुलिस ने राहत की साँस ली।
जानकारी के अनुसार किसी शरारती तत्व ने बीतीरात यूपी 112 नम्बर पर फोन करके सूचना दिया कि अटाला मस्जिद, मोहम्मद हसन पीजी कालेज में बम रखकर उड़ा दिया जायेगा। यूपी 112 नम्बर पर फोन जाते ही वहां से जिले के कन्ट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी गयी। जानकारी होते ही आला अफसर चौकन्ने हो गये। आईजी विजय सिंह मीना जिले में थे। उन्होंने अधिकारियों को इस मामले को गम्भीरता से लेने का आदेश दिया।
सुबह फोरेसिंक विभाग, डाग स्क्वायड टीम पहुंचकर  घंटे तक कालेज परिसर में छानबीन की। सभी कक्षों, बाथरूम, स्टोर रूम, गमलों आदि को चेक किया। शकरमंडी चौकी से कांस्टेबल प्रभात मौर्य, सूर्यपाल यादव भी पहुंच गये। जांच में कुछ नहीं मिला। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर आ गयी।
 आईजी विजय सिंह मीना ने बताया कि फोन से यूपी 112 को सूचना मिला कि अटाला मस्जिद और  मोहम्मद हसन पीजी कालेज में बम रखा गया है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस , फोरेसिंक विभाग, डाग स्क्वायड टीम पहुंचकर चप्पे चप्पे की तलासी लिया गया लेकिन कोई बम नहीं मिला। किसी ने गलत सूचना देकर  पुलिस को गुमराह किया है। पुलिस सर्विलांस के जरिये फोन ट्रेस करने में जुट गयी है।
इस संबंध में प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर ने कहा कि कालेज में भाईचारा का अमन है। कोई शरारत कर रहा है। इसकी छानबीन होनी चाहिए। पुलिस तत्पर है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गयी।



Related

news 5079872233034089787

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item