हिंदुस्तान का कानून महिला समाज की सुरक्षा कर सकता है : एकता यादव
https://www.shirazehind.com/2020/03/blog-post_252.html
जौनपुर। निर्भया कांड के दोषियों को मिली सजा देर आई किंतु दुरुस्त आई यह फैसला ऐतिहासिक है। इस फैसले से जहाँ निर्भया कांड के दोषियों को सजा मिली वही निर्भया की आत्मा को शांति भी मिली होगी,यह फैसला समाज के लिए स्पष्ट सन्देश है कि हिंदुस्तान का कानून महिला समाज की सुरक्षा कर सकता है। बलात्कार के आज भी जो मुकदमें न्यायालय में लंबित हैं उनके भी फैसले न्यायालय को शीघ्र कर देने चाहिए,जिससे समाज में छुपे अपराधी सोच के लोगों में डर पैदा हो और अपराध पर लगाम लगे। निर्भया कांड की वकील समृद्धि जी को हम सैल्यूट करते हैं इतनी लंबी लड़ाई लड़ने के लिए निर्भया की माँ का साथ देने के लिए,उम्मीद इस फैसले से बलात्कार जैसे घृणित अपराध में कमी आएगी।
एकता यादव
गृहणी
एकता यादव
गृहणी