उपाध्यक्ष का तेवर देखकर सहमे अधिकारी,उषा राय का निलंबन वापस

जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने आज कलेक्टेªट मिटिंग हाल में पीड़ित महिलाओं की जनसुनाई की। इस दरम्यान उन्होने कई महिलाओ की पीड़ा सुनकर तत्तकाल सम्बधित अधिकारियों को शीघ्र ही गुणयुक्त निस्तारण का आदेश दिया वही गैर कानून ढ़ंग से कार्यमुक्त की गयी सूडा कर्मचारी को तुरंत बहाल करने का आदेश दिया। इस दरम्यान उन्होने डूडा अधिकारी को जमकर फटकार लगायी। उपाध्यक्ष का तेवर देखकर डूडा विभाग के अधिकारी समेत मौके पर मौजूद सभी विभागो के अधिकारी  कर्मचारी सहम गये।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह आज कलेक्टेªट मिटिंग हाल में पहले अधिकारियों के साथ बैठक करके महिला उत्पीड़न सम्बधि जानकारी प्राप्त किया। उसके बाद पीड़ित महिलाओं की दुःख दर्द सुनी। इस दरम्यान दहेज उत्पीड़न,जमीनी विवाद के मामले सामने आने पर उन्होने तत्काल सम्बधि विभाग के अधिकारियों को त्वरित कर्रवाई करके महिलाओ को न्याय दिलाने का आदेश दिया। इसी बीच डूडा विभाग के अधिकारी द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में सूडा विभाग की महिला कर्मचारी उषा राय को निलंबित करने का मामला सामने आया। सुषमा ने मौके पर मौजूद डूडा विभाग के अधिकारी से पूरे मामले की जानकारी प्राप्त किया तो उन्होने बताया कि डीएम के मौखिक आदेश पर उन्हे निलंबित किया गया है। यह सुनते ही उपाध्यक्ष को गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होने कहा इस मामले में मै तुम्हे निलंबित करने का आदेश दे सकती हूं। मैडम का तेवर देखकर डूडा विभाग के अधिकारी बैकफुट पर आ गये। उनके आदेश पर तत्काल उषा राय के निलंबन को वापस करते हुए उन्हे पुनःज्वाइन करा दिया।
हलांकि उनके गर्म तेवर का असर पीड़ित महिलाओं पर भी दिखाई पड़ा। महिलाएं आयी थी खुलकर अपना दुखड़ा सुनाने लेकिन उनके तल्ख तेवर के कारण वे अपनी पीड़ा लेकर वापस लौट गयी। 

Related

featured 3955712988164949960

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item