संत रामसुभीख के सपनों को पूरा करने की जरूरत
https://www.shirazehind.com/2020/03/blog-post_565.html
जौनपुर। नगर के रशीदाबाद विशेषपुर में अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आज शुक्रवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपेक्षित समाज पार्टी गुजरात प्रदेश अध्यक्ष राम आसरे प्रजापति को मुख्य अतिथि, अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के राष्ट्रीय संयोजक मोहन लाल प्रजापति, अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष पत्रकार महेंद्र प्रजापति, राष्ट्रीय उपेक्षित समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति, राउसपा जिला सलाकार ब्रह्मदेव प्रजापति, गुजरात नवसारी के वरिष्ठ समाजसेवी बृजभूषण प्रजापति उर्फ मुलई, वरिष्ठ प्रजापति समाजसेवी समरजीत प्रजापति को विशिष्ट अतिथि बनाया गया।मुख्य अतिथि राम आसरे प्रजापति ने कहा कि भारतीय प्रजापति शीर्षक समाज सुधारक संत रामसुभीख प्रजापति के सपनों को पूरा करने के लिए सर्वप्रथम हमें अपने आप को सुधारना होगा जो कुम्भार भाई अन्य जाति का शीर्षक प्रयोग करते है उन्हें अपना शीर्षक बदलकर अपने नाम के साथ प्रजापति करना होगा।विशिष्ट अतिथि मोहन लाल प्रजापति ने कहा कि हम सुधरेंगे जग सुधरेगा, संत रामसुभीख प्रजापति कह गये कुम्भार से एक दिन ऐसा आयेगा, कुम्भार लिखेगा प्रजापति, भारत की सत्ता पायेगा।विशिष्ट अतिथि पत्रकार महेंद्र प्रजापति ने कहा कि होली का पर्व सभी मतभेद भुलाकर भाईचारा बनाये रखने का पर्व है हमें अपनी एकता बनाकर प्रजापति समाज में जागरूकता लानी होगी।