जमीनी विवाद में मारपीट, दो घायल

जौनपुर। जमीनी विवाद के चलते बुधवार को दो पट्टीदारों में भिड़ंत हो गई। जिसमें एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में सत्यनारायण सिंह और बीरेंद्र सिंह के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को बीरेंद्र सिंह सत्यनारायण सिंह के खेत का मेड़ काट रहे थे। जिस पर सत्यनारायन सिंह पक्ष के पवन सिंह और दिनेश सिंह ने मना किया तो बीरेंद्र सिंह की ओर से हर्ष नारायण सिंह, तरुण सिंह ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में सत्यनारायण सिंह पक्ष के 29 वर्षीय पवन सिंह और 57 वर्षीय दिनेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को केराकत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाबत दोनों पक्षों ने कोतवाली थाना में एक दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

Related

health 6405716244879498063

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item