पुरानी विवाद में ताबड़तोड़ बरसी गोलियां , लोग घरों में दुबक गये

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के  रनापुर गांव में गुरुवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई जिसके चलते पुरे गांव में  दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन में घटनास्थल से तीन खोखे मिले। आरोपित युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार  गांव के सत्य प्रकाश पांडेय उर्फ झुन्नू व पड़ोसी विशाल पांडेय से करीब साल भर पहले भूमि विवाद हुआ था। दोनों परदेश रहते हैं। लॉकडाउन होने की वजह से इस समय घर दोनों गांव आए हैं। रात करीब आठ बजे विशाल पांडेय अपने दरवाजे पर मां रीता देवी व भाई शिवम के साथ बैठा था। आरोप है कि उसी समय दूसरे पक्ष के लोग धमक पड़े। पुराने विवाद को लेकर कहासुनी करते हुए सत्य प्रकाश ने तमंचे से पांच गोलियां दागी। संयोग से गोली किसी को लगी नहीं। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में दहशत फैल गई। लोग घरों में दुबक गये। घटना की सूचना यूपी-112 पर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन में घटनास्थल से तीन खोखे मिले। थानाध्यक्ष मुन्नाराम ने भी मौका मुआयना किया। आरोपित सत्य प्रकाश को हिरासत में लेकर थाने आए। कहा फायरिग किए जाने की पुष्टि हुई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।



Related

news 3021726232629728199

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item