Page

Pages

रविवार, 7 जून 2020

कोरोना योद्धा किए गए सम्मानित

जौनपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राकेश कुमार यादव एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. अजय विक्रम सिंह के प्रेरणा स्वरूप कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शालिनी सिंह (टी.डी.महिला महाविद्यालय,जौनपुर) के द्वारा कोविड-19 के इस महामारी के संघर्ष में निरंतर अपनी सेवा प्रदान कर रहे वार्ड संख्या-28 (नखास, ओलन्दगंज) के कोरोना योद्धाओ (सफाई कर्मियों) को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए उनके रक्षार्थ उन्हें मास्क,डेटॉल साबुन,बिस्कुट,पानी दिया गया इस अवसर पर ओलन्दगंज की सभासद रेनू पाठक,मिंटू पाठक एवं सुपरवाइजर उमेश चंद  उपस्थित रहे|इस कार्य में अरविंद प्रताप सिंह एडवोकेट एवं हर्ष के द्वारा विशेष सहयोग दिया गया|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें