Page

Pages

शनिवार, 6 जून 2020

एटीएम से निकलें नकली नोट

जौनपुर। केराकत क्षेत्र के तरियारी ग्राम स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से परमानपुर ग्राम निवासी राहुल ने कुछ कार्य वश 25 हजार   निकालें जिसमे 1 नोट 500 का नकली निकला। जिसकी जानकारी होते ही पीड़ित बैंक भाग कर पहुंचा और शिकायत की तो खजांची ने पहले तो कहा कि ऐसा नही हो सकता फिर मामला दुबारा कहने पर कहा कि प्रबंधक  नही है आने पर देखेंगे। सन्तुष्ट न होने पर पीड़ित ने 112 नंबर पर शिकायत की तो पुलिस मौके पर पहुची और शिकायत लिखित में दर्ज कराने की बात कहते हुए निकल गयी। लेकिन अभी तक इसपर कोई कार्यवाही न तो बैंक न ही पुलिस द्वारा की गयी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें